Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam832502

कांग्रेस ने जारी किए प्रियंका गांधी के 10 लाख कैलेंडर, UP में घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी

प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है. कांग्रेस के पदाधिकारी 3 जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं.

कांग्रेस ने जारी किए प्रियंका गांधी के 10 लाख कैलेंडर, UP में घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी

नई दिल्ली/आशिफ एकबाल: कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की फोटो वाले कैलेंडर जारी किए हैं. नए साल पर उत्तर प्रदेश के हर गांव और हर शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी के कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है. यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है. प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है. कांग्रेस के पदाधिकारी 3 जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं.

यह भी पढ़ें: सीरम इंस्टीट्यूट की नई बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

10 लाख कैलेंडर लेकर हर गांव- हर शहर जाएगी यूपी कांग्रेस
सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजे हैं. नए वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक पहुंचाने करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है. हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: सीरीज जीतकर पिता की कब्र पर पहुंचे Mohammed Siraj, आंखों से बहने लगे आंसू

कैलेंडर में प्रियंका के जनसंपर्क और संघर्षों की तस्वीरें
कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्क और संघर्षों की तस्वीरें हैं. 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है. कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है. हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है. 

यह भी पढ़ें: इस देश में गाड़ी का तेल खत्म होने पर मिलती है सजा, फोन पर Hello बोलना भी मना

CAA-NRC के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आज़मगढ़ जिले की भी है. जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं. कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news