Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2153448
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 13 OBC, 10 SC कैंडिडेट्स को दिया टिकट

कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 13 OBC, 10 SC कैंडिडेट्स को दिया टिकट

Congress 2nd Candidates List: कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने दूसरी सूची में पांच स्टेट असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात उत्तराखंड और एक केंद्रशासित प्रदेश दमन एंव दीव के कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है. 

कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 13 OBC, 10 SC कैंडिडेट्स को दिया टिकट

Congress 2nd Candidates List: कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले कांग्रेस ने 8 मार्च को 39 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था. पहली लिस्ट में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल थे. अब पार्टी हाईकमान ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ,  राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई जैसे नेताओं को उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस ने दूसरी सूची में पांच स्टेट असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात उत्तराखंड और एक केंद्रशासित प्रदेश दमन एंव दीव के 43 सीटों से कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है.  लिस्ट के मुताबिक कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों में से 10 सामान्य कैंडिडेट्स, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी, 9 एसटी और 02 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं.  

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है. आज, हम दूसरी सूची की घोषणा करने जा रहे हैं. कल, सीईसी ने मुलाकात की और असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लगभग 43 नामों की सूची को मंजूरी दे दी."

Add Zee News as a Preferred Source

यहां देखें पूरी लिस्ट

 

कांग्रेस ने सांसद गौरव गोगोई को असम के जोरहाट से, नकुल नाथ को सीटिंग सीट छिंदवाड़ा से, राहुल कासवा राजस्थान के चुरू से और वैभव गहलोत जालौर से चुनावी मैदान में हैं. नकुल नाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद हैं. 

वहीं, पार्टी ने राजस्थान में गोविंद राम मेघवाल बीकानेर से बृजेंद्र ओला को झुंझुनू से, ललित यादव  को अलवर से टिकट दिया है. इसके अलावा भरतपुर से संजना जाटव, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश चंद्र मीना, जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा , ताराचंद मीना उदयपुर से और उदयलाल आंजना  चित्तौड़गढ़ से चुनाव लड़ेंगे.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news