Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2166694
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकांग्रेस का मोदी सरकार पर प्रहार; कहा, अरबपति राज ब्रिटश राज से भी ज्यादा असमानता भरा

कांग्रेस का मोदी सरकार पर प्रहार; कहा, "अरबपति राज ब्रिटश राज से भी ज्यादा असमानता भरा"

Congress On BJP: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि "नरेन्द्र मोदी सरकार का अरबपति राज" अब ब्रिटिश राज से भी ज्यादा असमानता वाला है.  पार्टी सेक्रेटरी जयराम रमेश ने ‘भारत में आमदनी और संपदा में असमानता, 1922-2023 अरबपति राज का उदय’ टाइटिल वाली रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा.

कांग्रेस का मोदी सरकार पर प्रहार; कहा, "अरबपति राज ब्रिटश राज से भी ज्यादा असमानता भरा"

Delhi news: कांग्रेस ने भारत में आय और संपदा की असमानता पर एक रिपोर्ट को लेकर BJP सरकार पर जमकर हमला किया. इतना ही नहीं कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर आरोप लगाया कि यह सरकार ब्रिटिश राज से भी ज्यादा असमानता वाला है. 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि "नरेन्द्र मोदी सरकार का अरबपति राज" अब ब्रिटिश राज से भी ज्यादा असमानता वाला है.  पार्टी सेक्रेटरी जयराम रमेश ने‘भारत में आमदनी और संपदा में असमानता, 1922-2023 अरबपति राज का उदय’ टाइटिल वाली रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा. दरअसल इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2014-15 और 2022-23 के बीच टॉप लेवल की असमानता में इजाफा खास तौर पर धन के केंद्रित होने से पता चलती है.

रमेश ने सोशल मीडिया अकाउंट  ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा, "मुख्य बात यह है: नरेन्द्र मोदी का अरबपति राज, जिसे पीएम ने अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने और अपनी पार्टी के अभियानों को वित्तपोषित करने के लिए पाला-पोसा, अब ब्रिटिश राज से भी ज्यादा असमानता वाला है."

Add Zee News as a Preferred Source

जयराम रमेश ने कहा कि भारत के टॉप एक फीसदी लोगों द्वारा अर्जित नेशनवल इनकम का हिस्सा अब अपने हाईएस्ट ऐतिहासिक लेवल पर है और ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा है. इसके बाद कांग्रेस नेता ने पेपर लीक मामले पर कहा कि पेपर लीक मामले में अपराधियों को सिर्फ सजा देना काफी नहीं है. उन्होंने पेपर लीक से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए एक दूसरे पोस्ट में कहा, "बिहार में 15 मार्च को टीचर भर्ती एग्जाम में 3.75 लाख कैंडेड्स शामिल हुए थे. लेकिन  कुछ ही दिनों में पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द करनी पड़ी. कांग्रेस की 5 युवा न्याय गारंटियों में से एक ‘पेपर लीक से मुक्ति’ है."

 कांग्रेस नेता रमेश ने आगे कहा, "पेपर लीक में शामिल अपराधियों को सिर्फ सजा देना उचित नहीं है. हमारा लक्ष्य किसी भी पेपर को लीक होने से रोकना है."

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news