)
नई दिल्ली/शोएब रज़ा: दिल्ली में कोरोना के मामले आज कमी दर्ज की गई है. अच्छी बात ये है कि दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 88.68 फीसदी हो चुका है. वहीं अगर ताज़ा आंकड़ों की बात करें तो गुज़िश्ता 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 613 मामले सामने आए हैं और 26 मरीजों की मौत हुई. इसके अलावा 1497 लोग इस बीमारी को शिकस्त देकर अपने घर लौट चुके हैं.
613 नए मरीज़ आने के बाद दिल्ली में अब तक 1,31,219 लोगों में कोरोनी की तस्दीक हो चुकी है. जिनमें से 1,16,372 लोग ऐसे हैं जो कोरोना को शिकस्त दे चुके है और 3853 लोग इस बीमारे के चलते अपनी जान गंवा बेठे हैं. इसके अलावा 6638 लोग ऐसे हैं जो होम आइसोलेशन में हैं.
वहीं अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो दिल्ली में अब तक कुल 9,58,283 टेस्ट हो चुके हैं. इसके अलावा डेथ रेट भी कम हो कर 2.94 हो गया है और इस वक्त दिल्ली में 716 कंटेंनमेंट जोन हैं.
Zee Salaam LIVE TV