)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी हुकूमत ने सूबे में कोरोना हॉट स्पॉट और कंटेनमेंट ज़ोन को लेकर एक अहम फैसला किया है. उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में 21 दिनों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है या मुस्तकबिल में नहीं आएगा, उन जिलों को ग्रीन जोन में रखा जाएगा. ऐसे ही किसी कोरोना हॉट स्पॉट या कंटेनमेंट जोन में अगर 21 दिनों तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आता है तो उन्हें ग्रीन जोन ऐलान कर दिया जाएगा.
हुक्म के मुताबिक अगर मुस्तकबिल में ग्रीन जोन ऐलान किए गए किसी इलाके में कोरोना का कोई नया मामला सामने आता है तो फिर से उसे ज़रूरत के मुताबिक रेड या ऑरेंज ज़ोन में रखा जाएगा. उत्तर प्रदेश के चीफ सैक्रेटरी अमित मोहन प्रसाद ने यह हुक्म जुमा की शाम को जारी किया. बता दें कि लॉकडाउन के पहले और दूसरे मरहले में किसी जिले, हॉट स्पॉट या कंटेनमेंट ज़ोन को ग्रीन ऐलान करने के लिए 28 दिनों की मियाद तय की गई थी.
लेकिन लॉकडाउन के तीसरे मरहले में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की सलाह पर मरकज़ी वज़ारते दाखिला ने ग्रीन ज़ोन ऐलान करने की मियाद 28 से घटाकर 21 दिन कर दी थी. कई सूबों ने इस गाइडलाइन को लॉकडाउन का तीसरा मरहला शुरू होते ही लागू कर दिया था लेकिन उत्तर प्रदेश हुकूमत ने इससे मुतअल्लिक जुमा को फैसला लिया है.
Zee Salaam Live TV