)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना मरीज़ों की तादाद 3 लाख के पार पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या 8,884 हो गई है. इन तीन लाख मामलों में सबसे ज्यादा मरीज़ महाराष्ट्र और दिल्ली के हैं. महाराष्ट्र में कोरोना मरीज़ों की तादाद एक लाख के करीब पहुंच गई है. वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में भी कोरोना मरीज़ों की तादाद 36 लाख के पार पहुंच गई है. दिल्ली में गुज़िश्ता 24 घंटों में रिकॉर्ड 2137 केस सामने आए हैं.
वहीं अगर मुल्कभर की बात करें तो गुज़िश्ता 24 घंटो में 11458 नए मरीज़ सामने आए हैं. जबकि 386 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 3,08,993 पहुंच गई है. जिनमें से 1,54,330 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 3,08,993 रह गई है. वहीं इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल तादाद भी बढ़कर 8,884 पहुंच गई है.
बता दें कि मरकज़ी हुकूमत की जानिब से कोरोना वायरस की जांच के लिए मुल्क में लगातार लैब की तादाद बढ़ाई जा रही है. कल 24 घंटों में 1 लाख 43 हजार 737 सैंपल टेस्ट किए गए. अब तक आईसीएमआर के मुताबिक मुल्क में 55 लाख 7 हजार 182 सैंपल टेस्ट की जा चुके हैं.
Zee Salaam Live TV