Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam734419
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट आई पॉज़िटिव

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट आई पॉज़िटिव

बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर मरकज़ी वज़ीर गजेंद्र शेखावत के साथ मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद गजेंद्र शेखावत की भी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी.

फाइल फोटो.
फाइल फोटो.

नई दिल्ली: हरियाणा के वज़ीरे आला मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं. उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके दी है. 

उन्होंने अपने ट्वीटर में कहा कि मैंने आज कोरोना का टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने आगे कहा, ''मैं सभी साथियों और साथ में काम करने वालों अपील करता हूं जो भी पिछले हफ्ते में मेरे राब्ते में आए हैं, टेस्ट करवाएं.''

बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर मरकज़ी वज़ीर गजेंद्र शेखावत के साथ मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद गजेंद्र शेखावत की भी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी. जिसके बाद मनोहर लाल खट्टर ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था. हालांकि उस वक्त उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.

TAGS

Trending news