Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam687623
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकोरोना वायरस मरीज़ों की तादाद बढ़कर 1,58,333 हुई, 24 घंटों में सामने आए 6566 केस

कोरोना वायरस मरीज़ों की तादाद बढ़कर 1,58,333 हुई, 24 घंटों में सामने आए 6566 केस

वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में कोरोना के 6566 नए मामले सामने आए हैं जबकि 194 लोगों की मौत हुई है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: लॉकडाउन (Lockdown) में ढील के बाद से ही कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में तेज़ी से इज़ाफा देखने को मिल रहा है. हिंदुस्तान में अब कुल मरीज़ों की तादाद एक लाख 58 हज़ार को पार कर गई है. इसके साथ ही मौतों का आंकड़े में भी खासा इज़ाफा देखने को मिल रहा है. 

वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में कोरोना के 6566 नए मामले सामने आए हैं जबकि 194 लोगों की मौत हुई है. 6566 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद  बढ़कर 1 लाख 58  हजार 333 पहुंच गई है. जिनमें से 67692 मरीज़ ठीक होकर अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 86110 है. वहीं मरने वालों की कुल ताताद 4531 हो गई है. 

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news