Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam672551
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमाज़ूर मोहम्मद फरीद मलिक ने रमजान के पहले ही दिन किया नेक काम, लोगों को बांटे मास्क

माज़ूर मोहम्मद फरीद मलिक ने रमजान के पहले ही दिन किया नेक काम, लोगों को बांटे मास्क

पुंछ जिले के तहसील मंडी के दूर दराज के गांव अढ़ाई में माजूर मोहम्मद फरीद मलिक ने लोगों में मास्क बांटे और लोगो से मास्क पहनने की अपील की

 

माज़ूर मोहम्मद फरीद मलिक ने रमजान के पहले ही दिन किया नेक काम, लोगों को बांटे मास्क

पुंछ/रमेश बाली: मुल्कभर में जहां कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकारी , प्रशासनिक , समाजी तंजीमों की ओर से कई तरह की मुहिम चलाई जा रही है वहीं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कई ऐसे लोग भी उतरे हैं जो अपने आप में जिस्मानी तौर से काबिल नहीं लेकिन इरादे फौलाद की तरह हैं. माज़ूर मोहम्मद फरीद मलिक कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देने दे रहे हैं.

पुंछ जिले की मंडी तहसील में रहने वाले मोहम्मद फरीद मलिक जिन्हें लोग मौलवी फरीद के नाम से भी जानते हैं. फरीद जोकि बचपन से ही किसी नामालूम बीमारी का शिकार होकर माज़ूर हो गए हैं वह कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जहां उन्हें काफी समय से अलर्ट करने की मुहिम चला रहे हैं. मोहम्मद फरीद ने आज रमज़ान के पहले दिन इस पाक मौके पर मंडी तहसील के दूर दराज के पहाड़ गांव अढ़ाई में रहने वाले लोगों में मास्क तकसीम करने की मुहिम चलाई. उन्होंने करीब छह सौ लोगों में कपड़े के बने हुए मास्क तक़सीम किए.

माज़ूर मोहम्मद फरीद मलिक भले ही जिस्मानी तौर पर कमज़ोर हो लेकिन उनके फौलादी इरादे पहाड़ों को पार करने से भी नहीं रोक सकी. मोहम्मद फरीद जब खुद चल कर पहाड़ी गांव में घर घर तक पहुंच पाने में नाकामयाब रहे तो उन्होंने गांव के सरपंच मोहम्मद असलम मलिक की मदद से गांव के सैंकड़ों युवको , ख़्वातीन और बच्चों को गांव के बाहर सड़क किनारे बुला कर उनके चेहरों पर अपने हाथों से मास्क बांधते हुए उन्हें कोरोना से बचने के लिए हर समय मास्क का इस्तेमाल करने और इस मास्क को हर दिन अच्छी तरफ साबुन से धोने की अपील की

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस के इस खौफनाक असरात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना बीमारी से बचने के लिए सबको खुद ही एक दूसरे से दूरी बनाए रखने, साफ सफाई रखने जैसे कदम उठाने होंगे. उन्होने लोगों से कहा कि हुकूमत और इलाके में Rural development department भी लोगो को कोरोना से बचाने के लिए कई तरह की मुहिम चला रही हैं लेकिन जब तक हम खुद अपनी जान बचाने के लिए कोशिश नहीं करेंगे तो कुछ नहीं होने वाला है इस लिए सभी मास्क का इस्तेमाल रोजाना करें और घरों में ही रहें.

Watch Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news