)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. आज फिर एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है. वज़ारते सेहत के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में मुल्कभर में 14 हज़ार से भी ज्यादा कोरोना के नए मरीज़ आए है. वहीं 375 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 14,516 नए मामले आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 3,95,048 पहुंच गई है. जिनमें से 2,13,831 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 168269 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 12,948 पहुंच गई है.
Zee Salaam Live TV