Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam707837

Coronavirus: 24 घंटों में सामने आए 22,752 नए मरीज़, 482 लोगों की हुई मौत

वहीं अगर मुल्कभर में कुल टेस्टिंग की बात करें तो 7 जुलाई (मंगल) तक कुल 1,04,73,771 सैंपलों का टेस्ट किया गया जिसमें से 2,62,679 सैंपल का टेस्ट कल किया गया.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं और आज भी 23 हज़ार हज़ार के करीब नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद का आंकड़ा साढ़े 7 लाख के करीब पहुंच गया है. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 22,752 नए मामले आए हैं और 482 लोगों की मौत हुई है.

22,252 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 7,42,417 पहुंच गई है. जिनमें से 4,56,831 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 2,64,944 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 20,642 पहुंच गई है. 

वहीं अगर मुल्कभर में कुल टेस्टिंग की बात करें तो 7 जुलाई (मंगल) तक कुल 1,04,73,771 सैंपलों का टेस्ट किया गया जिसमें से 2,62,679 सैंपल का टेस्ट कल किया गया. यह आंकड़े इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने जारी किए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news