)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) मरीज़ों की तादाद बढ़कर 9152 हो गई है जबकि 308 लोगों इस बीमारी की वजह से अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं. बात अगर गुज़िश्ता 24 घंटों की करें तो इस दौरान 35 लोगों की मौत हुई है. यह जानकारी वज़ारते सेहत ने पीर को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी है.
वज़ारते सेहत के ज्वाइंट सैक्रेटरी ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ 5 हजार लोगों ने वालेंटियर्स के तौर पर तआवुन दिया है और अब तक 30 करोड़ लोगों को इक्तेसादी मदद मुहय्या कराई जा चुकी है. इसके अलावा मुल्क में कोरोना टेस्ट किट की कोई कमी नहीं है.
मुल्क मे हर रोज़ बढ़ रही कोरोना मरीज़ों की तादाद के बीच अग्रवाल ने एक राहत भरी खबर देते हुए कहा कि मुल्क की 15 रियासतों में 25 जिले जो कोरोना वायरस से मुतास्सिर थे और जहां पर वायरस फैल रहा था, वहां गुज़िश्ता 14 दिनों से एक भी मामला सामने नहीं आया है. यानी कह सकते हैं कि इन जिलों में वायरस का फैलाव रुक गया है. यह एक बड़ी और राहत भरी ख़बर है.
Zee Salaam Live TV