)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं और आज फिर 34 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 34,884 नए मामले आए हैं और 671 लोगों की मौत हुई है.
34,884 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 10,38,716 पहुंच गई है. जिनमें से 6,53,751 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 3,58,692 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 26,273 पहुंच गई है.
वहीं अगर मुल्कभर में कुल टेस्टिंग की बात करें तो अब तक सवा करोड़ से भी ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 17 जुलाई तक मुल्कभर में 1,34,33,742 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 3,61,024 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV