)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं और आज फिर एक नए रिकॉर्ड के साथ साढ़े 22 हज़ार से भी ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद का आंकड़ा साढ़े 6 लाख के करीब पहुंच गया है. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 22,771 नए मामले आए हैं और 442 लोगों की मौत हुई है.
22,771 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 6,48,315 पहुंच गई है. जिनमें से 3,94,227 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 235433 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 18655 पहुंच गई है.
बता दें मुल्कभर में कोरोना टेस्टिंग बढ़ने के बाद से मरीज़ों की तादाद में मुसलमुसल इज़ाफा हो रहा. राजधानी दिल्ली में जुमा को 2,520 नए मामले सामने आए जिससे शहर में इसके कुल मामले बढ़कर 94,000 से ज्यादा हो गई है. वहीं मरने वालों की बात करें तो 2,923 हो गई.