Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam706337
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCoronavirus: आज फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटों में सामने आए 25 हज़ार के करीब नए मरीज़

Coronavirus: आज फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटों में सामने आए 25 हज़ार के करीब नए मरीज़

बता दें कि मुल्कभर में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ने के बाद मरीज़ों की तादाद में तेज़ी से इज़ाफा देखने को मिल रहा है. मुल्कभर में अब 1 करोड़ के करीब टेस्टिंग की जा चुकी है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं और आज फिर एक नए रिकॉर्ड के साथ 25 हज़ार के करीब नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद का आंकड़ा पौने 7 लाख के करीब पहुंच गया है. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 24,850 नए मामले आए हैं और 613  लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की तादाद भी 20 हज़ार के करीब पहुंच गई है. 

24,850 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 6,73,165 पहुंच गई है. जिनमें से 4,09,083 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 2,44,814 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 19,268 पहुंच गई है. 

बता दें कि मुल्कभर में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ने के बाद मरीज़ों की तादाद में तेज़ी से इज़ाफा देखने को मिल रहा है. मुल्कभर में अब 1 करोड़ के करीब टेस्टिंग की जा चुकी है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुल्कभर में 4 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल तादाद 97,89,066 है, जिसमें से 2,48,934 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news