Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam696615
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCoronavirus: गुज़िश्ता 24 घंटो में सामने आए 10,677 नए मरीज़, 380 की हुई मौत

Coronavirus: गुज़िश्ता 24 घंटो में सामने आए 10,677 नए मरीज़, 380 की हुई मौत

10,667 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 3,43,091 पहुंच गई है. जिनमें से 1,80,013 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं लेकिन आज गुज़िश्ता कई दिनों के मुकाबिले में कुछ कम मरीज़ सामने आए हैं.  वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 10,667 नए कोरोना के मरीज़ सामने आए हैं. जबकि 380 लोगों की मौत हुई है.

10,667 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 3,43,091 पहुंच गई है. जिनमें से 1,80,013 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 1,53,178 रह गई है. वहीं इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल तादाद भी बढ़कर 9,900 पहुंच गई है. 

हालांकि राहत की बात यह है कि मुल्क में इस वायरस से ठीक होने वालों की तादाद में भी ज़बरदस्त इज़ाफा हुआ है. वज़ारत का कहना है कि बढ़ते मुतास्सिरों के बावजूद अब मुल्क में रिकवरी होने वाले लोगों की शरह में शानदार इजाफा हुआ है. मुल्क में ठीक होने वालों की शरह 52.46 फीसद हो गई है. यानी जितने लोग कोरोना वायरस से मुतास्सिर हुए उनमें आधे से ज्यादा अब ठीक भी हो चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news