)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं और आज भी 20 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद का आंकड़ा 7 लाख 20 हज़ार के करीब पहुंच गया है. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 22,252 नए मामले आए हैं और 467 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की तादाद 20 हज़ार के आंकड़े को पार कर गई है.
22,252 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 7,19,665 पहुंच गई है. जिनमें से 4,39,948 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 2,59,557 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 20,160 पहुंच गई है.
वहीं अगर मुल्कभर में टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में 1 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्ट (ICMR) के ज़रिए जारी किए गएं आंकड़ों के मुताबिक 6 जुलाई तक 1,02,11,092 सैंपलों का टेस्ट किया गया है. जिसमें से 2,41,430 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया.
Zee Salaam LIVE TV