)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना के मामलों में अब तेज़ी से कमी आ रही है. हालांकि गुज़िश्ता रोज़ के मुकाबले आज मरीज़ों की तादाद में इज़ाफा हुआ है. हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज 54 हज़ार नए मामले आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 76 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो 24 घंटों में 717 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 54,044 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 76,51,108 पहुंच गई है. जिनमें से 67,95,103 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 7,40,090 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 1,15,914 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में साढ़ें पौने 10 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 20 अक्टूबर तक मुल्कभर में 9,72,00,379 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 10,83,608 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV