)
नई दिल्ली: पिछले दिनों के मुकाबिले में आज कोरोना वायरस के मामलों काफी कमी दर्ज की गई है. गुज़िश्ता दिनों जहां 70-80 हज़ार के करीब रोज़ नए मामले आ रहे थे वहीं आज 63 हज़ार केस सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 72 के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो 24 घंटों में 730 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 63,509 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 72,39,390 पहुंच गई है. जिनमें से 63,01,928 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 8,26,876 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 1,10,586 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में पौने 9 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 12 अक्टूबर तक मुल्कभर में 9,00,90,122 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 11,45,015 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV