)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान बढ़ता जा रहा है. आज फिर 67 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 32 को पार कर गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1059 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 67,151 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 32,34,475 पहुंच गई है. जिनमें से 24,67,759 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 7,07,267 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 59,449 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 24 अगस्त तक मुल्कभर में 3,76,51,512 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 8,23,992 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV