)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से आगे बढ़ते जा रहा है. आज फिर 69 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 30 लाख 40 हज़ार को पार कर गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 912 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 69,239 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 30,44,941 पहुंच गई है. जिनमें से 22,80,567 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 7,07,668 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 56,706 पहुंच गई है.
वहीं अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 21 अगस्त तक मुल्कभर में 3,52,92,220 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 8,01,147 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV