Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam752130
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCorona: 24 घंटो में आए 75,083 नए मरीज़, 1053 लोगों की गई जान, अब तक 88,935 की मौत

Corona: 24 घंटो में आए 75,083 नए मरीज़, 1053 लोगों की गई जान, अब तक 88,935 की मौत

वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 75,083 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 55,62,664 पहुंच गई है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: हिंदुस्तान में कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से फैलता जा रहा है. हालांकि गुज़िश्ता दिनों के मुकाबले आज मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है. हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के पिछले 24 घंटो में 75 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 55 लाख के 62 हज़ार पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो 24 घंटों में 1053 लोगों की मौत हुई है.

वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 75,083 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 55,62,664 पहुंच गई है. जिनमें से 44,97,868 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 9,75,861 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 88,935 पहुंच गई है.

इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 21 सितंबर तक मुल्कभर में 6,53,25,779 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 9,33,185 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news