Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam743544
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCoronavirus: 24 घंटों में सामने आए 75,809 नए मरीज़, 1,133 लोगों की हुई मौत

Coronavirus: 24 घंटों में सामने आए 75,809 नए मरीज़, 1,133 लोगों की हुई मौत

वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 75,809  नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 42,80,423 पहुंच गई है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है. हालांकि आज पिछले दिनों के मुकाबले मामलों में कमी दर्ज की गई है. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटो में 75 हज़ार से कोरोना मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 42 लाख 80 हज़ार के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1,133  लोगों की मौत हुई है. पिछले लगभग 6 दिनों से हर रोज़ एक हज़ार से ज्यादा मौतें हो रही हैं. 

वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 75,809  नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 42,80,423 पहुंच गई है. जिनमें से 33,23,951 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 8,83,697  एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 72,775 पहुंच गई है.

इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में 5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 7 नवम्बर तक मुल्कभर में 5,06,50,128 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 10,98,621 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news