Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam736664

Coronavirus: आज फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटों में सामने आए 77,266 नए मरीज़

वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 77,266 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 33,87,501 पहुंच गई है.

फाइल फोटो.
फाइल फोटो.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान बढ़ता जा रहा है. आज फिर एक नए रिकॉर्ड के साथ नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 33 लाख 87 हज़ार के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1057 लोगों की मौत हुई है.

वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 77,266 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 33,87,501 पहुंच गई है. जिनमें से 25,83,948 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 7,42,023 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 61,529 पहुंच गई है.

इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में चार करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 26 अगस्त तक मुल्कभर में 3,94,77,848 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 9,01,338 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news