)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान बढ़ता जा रहा है. आज फिर 78 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 37 लाख 69 हज़ार के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1045 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 78,357 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 37,69,524 पहुंच गई है. जिनमें से 29,019,09 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 8,01,282 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 66,333 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में साढ़े चार करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 30 अगस्त तक मुल्कभर में 4,43,37,201 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 10,12,367 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.