वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 80,472 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 62,25,764 पहुंच गई है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान में कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से फैलता जा रहा है. हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के पिछले 24 घंटो में 80 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 62 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो 24 घंटों में 1,179 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 80,472 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 62,25,764 पहुंच गई है. जिनमें से 51,87,826 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 9,40,441 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 97,497 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में 7 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 28 सितंबर तक मुल्कभर में 7,41,96,729 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 10,86,688 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV