)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है. आज फिर एक नए रिकॉर्ड के साथ 86 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 40 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1089 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 86,432 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 40,23,179 पहुंच गई है. जिनमें से 31,07,223 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 8,46,395 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 69,561 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में साढ़े चार करोड़ से ज्यदा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 4 नवम्बर तक मुल्कभर में 4,77,38,419 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 10,59,346 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV