Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam744139
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCoronavirus: आज फिर आए 90 हज़ार के करीब नए मरीज़, 1115 लोगों की हुई मौत

Coronavirus: आज फिर आए 90 हज़ार के करीब नए मरीज़, 1115 लोगों की हुई मौत

वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 89,706 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 43,70,129 पहुंच गई है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है. हर रोज़ एक नए रिकॉर्ड के साथ नए मरीज़ सामने आ रहे हैं और आज एक बार फिर सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 90 हज़ार के करीब नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 43 लाख 70 हज़ार के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1,115 लोगों की मौत हुई है.

वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 89,706 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 43,70,129 पहुंच गई है. जिनमें से 33,98,845 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 8,97,394 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 73,890 पहुंच गई है.

इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में 5 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 8 नवम्बर तक मुल्कभर में 5,18,04,677 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 11,54,549 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news