)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान में कोरोना वायरस से मुतास्सिर होने वालों की तादाद आज 50 लाख के पार पहुंच गई है. हालांकि पिछले एक कुछ दिनों नए मामलों में कमी दर्ज की गई है. हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 90 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. और करीब 1,290 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 90,123 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 50,20,360 पहुंच गई है. जिनमें से 39,42,361 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 9,95,933 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 82,066 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में 6 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 15 नवम्बर तक मुल्कभर में 5,94,29,115 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 11,16,842 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV