)
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है. हर रोज़ एक नए रिकॉर्ड के साथ नए मरीज़ सामने आ रहे हैं और आज एक बार फिर सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 90 हज़ार से भी कोरोना मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 42 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1,016 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 90,802 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 42,04,614 पहुंच गई है. जिनमें से 32,50,429 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 8,82,542 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 71,642 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में 5 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 6 नवम्बर तक मुल्कभर में 4,95,51,507 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 7,20,362 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV