)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान में कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से अपने पांव पसार रहा है. हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 93 हज़ार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 53 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो पिछले 17 दिनों से हर रोज़ एक हज़ार से ज्यादा मरीज़ों की मौत हो रही है और आज भी 1247 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 93,337 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 53,08,015 पहुंच गई है. जिनमें से 42,08,432 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 10,13,964 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 85,619 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में सवा 6 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 18 नवम्बर तक मुल्कभर में 6,24,54,254 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 8,81,911 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LVIE TV