वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 96,551 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 45,62,415 पहुंच गई है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है. हर रोज़ एक नए रिकॉर्ड के साथ नए मरीज़ सामने आ रहे हैं और आज एक बार फिर सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 96 हज़ार से भी ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 45 लाख 62 हज़ार के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1,209 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 96,551 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 45,62,415 पहुंच गई है. जिनमें से 35,42,664 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 9,43,480 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 76,271 पहुंच गई है.
इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में साढ़ा 5 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 10 नवम्बर तक मुल्कभर में 5,40,97,975 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 11,63,542 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV