Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam746101
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCoronavirus: आज फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटों में सामने आए 97570 नए मरीज़, 1201 की हुई मौत

Coronavirus: आज फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटों में सामने आए 97570 नए मरीज़, 1201 की हुई मौत

वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 97,570 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 46,59,985 पहुंच गई है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है. हर रोज़ एक नए रिकॉर्ड के साथ नए मरीज़ सामने आ रहे हैं और आज एक बार फिर सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 97 हज़ार से भी ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 46 लाख 59 हज़ार के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1,201 लोगों की मौत हुई है.

वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 97,570 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 46,59,985 पहुंच गई है. जिनमें से 36,24,197 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 9,58,316 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 77,472 पहुंच गई है.

Zee Salaam LIVE TV

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news