Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam746643
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCoronavirus:24 घंटों में सामने आए 94,372 नए मरीज़, 1114 लोगों की हुई मौत

Coronavirus:24 घंटों में सामने आए 94,372 नए मरीज़, 1114 लोगों की हुई मौत

वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 94,372 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 47,54,357 पहुंच गई है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है. आज एक बार फिर 94 हज़ार से भी ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 47 लाख 54 हज़ार के पार पहुंच गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1114 लोगों की मौत हुई है.

वज़ारते सेहत (हेल्थ मिनिस्ट्री) के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 94,372 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 47,54,357 पहुंच गई है. जिनमें से 37,02,596 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद कुल 9,73,175 एक्टिव मरीज़ बाकी हैं. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 78,586 पहुंच गई है.

इसके अलावा अगर कुल टेस्टिंग की बात करें तो मुल्कभर में साढ़े 5 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 12 नवम्बर तक मुल्कभर में 5,62,60,928 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 10,71,702 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news