वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 38,902 नए मामले आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 10,77,618 पहुंच गई है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले हिंदुस्तान में इतनी तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं कि आंकड़ों को देख कर डर लगने लगता है. आज एक बार फिर नए रिकॉर्ड के साथ मरीज़ सामने आए हैं. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 39 हज़ार के करीब नए मामले आए हैं और 543 लोगों की मौत हुई है. यह पहली बार है कि 24 घंटों में इतनी बड़ी तादाद में मामले सामने आए हैं.
वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 38,902 नए मामले आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 10,77,618 पहुंच गई है. जिनमें से 6,77,423 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 3,73,379 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 26,816 पहुंच गई है.
वहीं अगर मुल्कभर में कुल टेस्टिंग की बात करें तो अब तक सवा करोड़ से भी ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ज़रिए जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 18 जुलाई तक मुल्कभर में 1,37,91,869 सैंपलों के टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 3,58,127 सैंपलों के टेस्ट कल किए गए हैं.
Zee Salaam Live TV