Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam698074
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCoronavirus: आज फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटो में सामने आए 13,586 नए मरीज़

Coronavirus: आज फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटो में सामने आए 13,586 नए मरीज़

वज़ारते सेहत के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 13,586 नए मामले आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 3,80,532 पहुंच गई है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. आज फिर एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है. वज़ारते सेहत के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में मुल्कभर में 13 हज़ार से भी ज्यादा कोरोना के नए मरीज़ आए है. वहीं 336 लोगों की मौत हुई है. 

वज़ारते सेहत के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 13,586 नए मामले आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 3,80,532 पहुंच गई है. जिनमें से 2,04,711 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 1,63,248 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 12,573 पहुंच गई है. 

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news