Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam666534
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCOVID-19: भीलवाड़ा, पुणे के बाद अब हो रही आगरा मॉडल की चर्चा, PM मोदी ने भी की तारीफ

COVID-19: भीलवाड़ा, पुणे के बाद अब हो रही आगरा मॉडल की चर्चा, PM मोदी ने भी की तारीफ

  मुल्क में कोविड-19 के सबसे पहले क्लस्टर में एक आगरा में किस तरह से कोरोना वायरस की कमर तोड़ दी गई है, आज इसका ज़िक्र वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी और रियासती वुज़राये आला की एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग में किया गया. मीटिंग में आगरा मॉडल की तारीफ की गई.

COVID-19: भीलवाड़ा, पुणे के बाद अब हो रही आगरा मॉडल की चर्चा, PM मोदी ने भी की तारीफ

नई दिल्ली:  मुल्क में कोविड-19 के सबसे पहले क्लस्टर में एक आगरा में किस तरह से कोरोना वायरस की कमर तोड़ दी गई है, आज इसका ज़िक्र वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी और रियासती वुज़राये आला की एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग में किया गया. मीटिंग में आगरा मॉडल की तारीफ की गई. इससे पहले भी हुकूमत भीलवाड़ा और पुणे मॉडल की तारीफ कर चुकी है.

दरअसल मुल्क में कोरोना वायरस के पहले क्लस्टर के तौर पर उभरे आगरा में इस वायरस के चेन को कैसे तोड़ा गया. इस पर प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बताया कि आगरा में मेडिकल मुलाज़िमीन ने अपनी कोशिशों को जिले में मौजूद स्मार्ट सिटी की सहूलात के साथ जोड़ कर एक कमांड और कंट्रोल रूम बनाया. यहां वो मंसूबा बना जिसकी बदौलत जिला इंतेज़ामिया ने वायरस के अहम मरकज़ की शनाख्त की और वहां पर लोगों को अलग-थलग कर वायरस को फैलने से रोका. अब इस तजुर्बे को दूसरी रियासतों के साथ भी साझा किया जा रहा है ताकि मुल्क में ये महामारी कहीं भी अपनी जड़ ना जमा सके.

वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने आज रियासतों के वुज़राये आला के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. जिसमें मुल्क में कोविड-19 से बने मौजूदा हालात का जायज़ा लिया गया और उससे मिल कर मुकाबला करने का अज़म भी किया गया. इस बारे में  PIB  ने जानकारी दी कि हुकूमत ने ये भरोसा दिया है कि उसके पास इस महामारी से निपटने के लिए किसी भी तरह के वसायल की कोई कमी नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

PIB ने बताया कि हुकूमत के पास मेडिकल मुलाज़िमीन के ज़रिए वायरस से अपनी सिक्योरिटी के लिए पहने जाने वाले PPE, N95 मास्क, टेस्टिंग किट, दवा और वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है. यही नहीं किसी भी हालात से मुकाबले के लिए हुकूमत ने मरकज़ी और रियासती सतह पर COVID-19 के मरीजों के इलाज के लिए खास तौर से बने अस्पताल और दीगर बुनियादी ढांचे को तैयार किया है.

फिलहाल, इस बारे में मरकज़ और रियासत में मौजूद सहूलात की बात करें तो कोविड-19 के 586 खास अस्पताल हैं. इनमें 1,04,613 आइसोलेशन बेड हैं. जबकि 11, 836 ICU बेड हैं. इस बीमारी से लड़ने की अहलियत को बढ़ाने के लिए AIIMS नई दिल्ली मेडिकल मुलाज़िमीन के लिए वेब-सेमिनार की लंबी कड़ी का लगातार इनेकाद कर रहा है. उनके समय की जानकारी https://www.mohfw.gov.in पर जा कर ली जा सकती है.

TAGS

Trending news