)
Nitin Gadkari On Manmohan Singh: देश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने 'टीआईओएल अवार्ड 2022' को ख़िताब किया.अपने ख़िताब के दौरान उन्होंने मुल्क के एक्स पीएम डॉ मनमोहन सिंह की तारीफ़ की. ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने कहा कि देश इकोनॉमिक रिफॉर्म्स (आर्थिक सुधार) के लिए मनमोहन सिंह का शुक्रगुज़ार है. उन्होंने मआशी इस्लेहात (आर्थिक सुधारों) के ज़रिये मुल्क को नई सिम्त देने में अहम रोल अदा किया है जिसके लिए वो तारीफ़ के क़ाबिल हैं.
मनमोहन सिंह की तारीफ़ की
एक्स पीएम मनमोहन सिंह की तारीफ़ करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भारत को एक लिबरल (उदार) इकोनॉमिक पॉलिसी की ज़रूरत है जिसमें ग़रीबों को भी फायदा पहुंचाने की मंशा हो. गडकरी ने 'टीआईओएल अवार्ड 2022' तक़रीब को ख़िताब करते हुए कहा कि साल 1991 में उस वक़्त के फाइनेंस मिनिस्टर मनमोहन सिंह के ज़रिए शुरू किए गए इकोनॉमिक रिफॉर्म्स (आर्थिक सुधारों) ने भारत को एक नई सिम्त दिखाई. उन्होंने कहा कि देश इन आर्थिक सुधारों के लिए एक्स पीएम मनमोहन सिंह का क़र्ज़दार है. इस मौक़े पर गडकरी ने 90 की दहाई में महाराष्ट्र के मिनिस्टर रहते वक़्त सड़कों के लिए पैसे जुटाने के लिए की गई मशक़्क़त का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की तरफ से शुरू किए गए इकोनॉमिक रिफॉर्म्स की वजह से ही वह इन सड़क प्रोजेक्ट के लिए रक़म जमा करने में कामयाब हुए थे.
मनमोहन सिंह के अहम फ़ैसले
मनमोहन सिंह 1991 से 1996 तक भारत के फाइनेंस मिनिस्टर रहे. 1991 से 1996 के बीच मनमोहन सिंह के ज़रिए द्वारा किए गए इकोनॉमिक रिफॉर्म्स (आर्थिक सुधारों) का जो ख़ाका और ड्राफ्ट तैयार किया, उसकी दुनिया भर में तारीफ़ की जाती है. मनमोहन सिंह ने इकोनॉमिक लिबराइज़ेशन को बाक़ायदा एक ट्रीटमेंट के तौर पर पेश किया. साथ ही उन्हें रोज़गार गारंटी स्कीम, आधार कार्ड स्कीम, भारत और अमेरिका के बीच हुई न्यूक्लियर डील, एजुकेशन का राइट वग़ैरह का क्रेडिट भी जाता है.
इस तरह की ख़बरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर विज़िट करें