)
नोएडा: यूपी के गौतमबुद्धनगर में नोएडा के सेक्टर 45 में कोरोना का एक नए मरीज की तस्दीक हुई है. कोरोना से मुतास्सिर मरीज के मिलने के बाद अगले आदेश तक इंतेजामिया ने कार्यवाही करते हुए इलाके को सील कर दिया है. सेक्टर के सील होने बाद अब यहां ना कोई अंदर से कोई बाहर जा सकेगा और ना ही बाहर से कोई अंदर आ सकेगा. जुमे को गौतमबुद्ध नगर इंतेजामिया ने इस बात की जानकारी दी है.
बता दें कि इलाके के सील के दौरान अगर कोई भी शख्स बाहर निकलता या फिर इंतेजामिया के आदेश को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए संबंधित थाने को भी अलर्ट पर रखा गया है. हालांकि जरूरत से जुड़ी चीजें लोगों को मिलती रहें, इसके लिए प्रशासन होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया करा रहा है. इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े वाहनों को इस दौरान छूट रहेगी.
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से मुतास्सिर मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. कोविड-19 कम्युनिटी लेवल पर ना फैले इसके लिए गौतमबुद्ध नगर इंतेजामिया ने दिल्ली और गाजियाबाद की सीमा को भी सील कर दिया है. इस दौरान सिर्फ इंतेजामिया की ओर से जारी किए गए पास वाले लोगों और वाहनों को ही आने-जाने दिया जा रहा है.
Watch Zee Salaam Live TV