Holi News: हाल ही में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का एक क्रिकेट मैच हुआ था, जिसमें शमी के एनर्जी ड्रिंक पिने पर कई मौलानाओं ने आपत्ति जताई थी. यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब उनकी बेटी आयरा के होली खेलने पर विवाद शुरू हो गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Holi News: रमजान के महीने में एक क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेटर समी के एनर्जी ड्रिंक पिने के पर कई मौलानाओं ने विरोध जताया था. अब उनकी बेटी के होली खेलने पर भी बरेली के एक मौलाना ने आपत्ति जताई है. बरेली के मौलाना और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के सदर शहाबुद्दीन रजवी ने शमी की बेटी के होली खेलने पर कहा है कि होली खेलना शरीयत के खिलाफ है. रजवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है, जिसमें होली खेलने को गैर इस्लामी बताया जा रहै है. मौलाना के इस बयान के बाद विवाद तेज हो गया है.
शमी की बेटी आयरा के होली खेलने पर मौलाना ने कही ये बात
दरअसल, शमी की बेटी आयरा के होली खेलने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के सदर मौलाना शहाबुद्दीन ने अपत्ति जताई है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर के कहा है कि अगर शमी की बेटी आयरा अनजाने में होली खेली है, तो यह उसकी नादानी है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आयरा जानबूझ कर होली खेली है तो यह शरीयत के खिलाफ माना जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि शमी और उनके परिवार से उन्होंने पहले भी अपील की थी कि शरीयत में जो चीज नहीं है उसे अपने बच्चे को ने करने दें.
होली खेलना है गैर इस्लामी
गौरतलब है कि मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रमजान के महीने में शमी द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी के एक मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पिने पर भी आपत्ति जताई थी. अब शमी की बेटी आयरा के होली खेलने पर मौलाना ने कहा है कि होली खेलना शरीयत के खिलाफ है. उन्होंने जारी वीडियों में कहा है कि उनके नसीहत के बावजूद शमी की बेटी का हाली खेलने का वीडियो सामने आया है. उन्होंने आगे कहा कि होली हिंदुओं का बड़ा त्योहार है. लेकिन मुसलमानों को होली खेलने से बचना चाहिए.
शमी के रोजा न रखने पर मौलाना ने कही थी ये बात
इससे पहले मौलाना शहाबुद्दीन ने ऑस्ट्रेलिया इंडिया मैच के दौरान शमी के रोजा न रखने और एनर्जी ड्रिंक पिने पर भी आपत्ति जतई थी. उन्होंने क्रिकेट के दौरान शमी के रोजा न रखने पर कहा था कि क्रिकेट खेलना बुरा नहीं है, लेकिन शमी को अपनी मजहबी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा था कि वह शमी को सलाह देते है कि शमी शरीयत के नियमों को माने और मजहबी जिम्मेदारियों को पूरा करें.