)
Crime Free Village: भारत में हर जगह कुछ न कुछ जुर्म होते रहते हैं. जुर्म होने के बाद लोग पुलिस के पास जाते हैं. लेकिन आसाम का एक गांव हैं जहां न तो कभी पुलिस दाखिल हुई और न ही गांव वालों को कभी पुलिस के पास जाना पड़ा है. हम बात कर रहे हैं. आसाम के जिला नागांव में स्थित सहरिया गांव की. यहां कभी रेप, चोरी, लूट या कत्ल जैसी कोई भी घटना नहीं हुई.
इस गांव को सन 1998 में बोडो तबके के लोंगों ने बसाया था. इस गांव में कभी जुर्म नहीं हुआ है. गांव में कभी पुलिस नहीं गई. पुलिस के मुताबिक कभी गांव में जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी.
ईटीवी भारत की एक खबर के मुताबिक यहां के लोगों को यह तो पता है कि पुलिस किनको कहते हैं लेकिन इनका क्या काम होता है, नहीं जानते. यहां अगर कभी कोई छुटपुट मामला होता भी है, गांव के लोग आपस में सुलझा लेते हैं. गांव के लोग किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना नहीं जानते हैं. यह गांव असल भाईचारे की मिसाल पेश करता है.
गांव में तकरीबन 600 लोग रहते हैं. गांव के ज्यादातर लोग खेती करते हैं. गांव के सभी लोग सभी त्योहार एकसाथ मिलकर मनाते हैं. गांव के लोग बगारम बाद, बीहू, उरूका और बीतू पूजा जैसे त्योहार एक साथ मिलकर मनाते हैं.
Live TV: