Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam735397

CRPF ने दिल्ली से गिरफ्तार किया मुश्तबा शख्स, आधार और DL पर अलग अलग है नाम

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए शख्स के आधार कार्ड पर मंज़ूर अहमद अहंगेर नाम बताया जा रहा है और वहीं ड्राइविंग लाइसेंस पर फिरदौस नाम लिखा हुआ है. 

CRPF ने दिल्ली से गिरफ्तार किया मुश्तबा शख्स, आधार और DL पर अलग अलग है नाम

नई दिल्ली: दिल्ली के विजय चौक के पास से सीआरपीएफ ने एक मुश्तबा शख्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किया गया शख्स पार्लियामेंट के आस-पास धूम रहा था. जैसे ही सीआरपीएफ के जवानों की नज़र उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो वो अपने बारे में अलग अलग जानकारी दे रहा था. 

गिरफ्तार किए गए शख्स के पास से एक पेपर भी मिला है. जो एक कोडवर्ड में है. उसके पास से दो शिनाख्ती कार्ड मिले हैं. एक आधार कार्ड और एक ड्राइविंग (DL). दोनों पर ही शख्स का नाम अलग अलग है. आधार कार्ड पर मंज़ूर अहमद अहंगेर और ड्राइविंग लाइसेंस पर नाम फिरदौस अहम अहंगेर लिखा हुआ है. बताया जा रहा है कि यह शख्स रथसून बीरवाह, बडगाम का रहने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

CRPF के बातचीत में अपनी कही हुई बात को बार बार बदल रहा था. पहले उसने बताया कि 2016 में घूमने के लिये दिल्ली आ चुका था. फिर बताया की वो लॉकडाउन में आया था और तब से ही यहीं पर है. उसके बाद मुश्तबा शख्स ने बताया कि जामिया, फिर निज़ामुद्दीन तो फिर जमा मस्जिद इलाके में रह रहा था. उसके बदलते बयान के बाद CRPF के जवानों को ये शख्स मुश्तबा लगा. इसलिए crpf ने उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. लिहाज़ा अब पार्लियामेंट थाने में इस मुश्तबा शख्स से पूछताछ चल रही है और एजेंसी को भी इत्तेला दी जा रही है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news