)
नई दिल्ली: वज़ीरे दाखिला अमित शाह (Amit Shah) ने केंद्री रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान की कोरोना से हुई मौत पर दुख का इज़हार किया है. CRPF के 55 साला एक जवान की कोरोना वायरस से मंगल को मौत हो गई. अफसरों ने यह जानकारी दी. मरकज़ी वज़ीरे दाखिला के तहत आने वाले लगभग दस लाख सीआरपीएफ जवानों में कोविड-19 के चलते यह पहली मौत है. जिनका नाम मोहम्मद इकराम हुसैन बताया जा रहा है.
वज़ीरे दाखिला अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस से जूझ रहे बहादुर सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन के इंतेकाल की इत्तेला से बेहद दुखी हूं. वह आखिर वक्त तक कोरोना महामारी से पूरी बहादुरी से लड़े. मुल्क की खिदमत और सिक्योरिटी के लिए उनका तआवुन हम सभी मुल्कवासियों को सबक देता रहेगा.
कोरोना संक्रमण से लड़ रहे @crpfindia के बहादुर सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन के निधन की सूचना से अत्यंत दुःखी हूँ।
वह अंत समय तक कोरोना महामारी से पूरी वीरता से लड़े। देश की सेवा व आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।
— Amit Shah (@AmitShah) April 28, 2020
इकराम हुसैन की मौत पर एक सीनियर अफसर ने कहा, “55 साला मोहम्मद इकराम की कोविड-19 के चलते से मंगल को मौत हो गई. वह दिल्ली में फोर्स की 31वीं बटालियन में तैनात थे.” उन्होंने कहा कि एसआई असम के बारपेटा जिले के रहने वाले थे और उन्हें पहले ही शुगर व ब्लड प्रेशर की बीमारी थी.
Zee Salaam Live TV