Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2741473
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले मुनीर को नौकरी से धोना पड़ा हाथ! CRPF ने किया बर्खास्त

पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले मुनीर को नौकरी से धोना पड़ा हाथ! CRPF ने किया बर्खास्त

Munir Ahmed Dismissed: जम्मू-कश्मीर में तैनात CRPF जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने और वीज़ा खत्म होने के बाद शरण देने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया. पहलगाम हमले के बाद मामला खुला और कोर्ट में सुनवाई जारी है.

पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले मुनीर को नौकरी से धोना पड़ा हाथ! CRPF ने किया बर्खास्त

Munir Ahmed Dismissed: जम्मू-कश्मीर में तैनात CRPF ने अपने जवान मुनीर अहमद को नौकरी से निकाल दिया है. CRPF ने मुनीर पर संगीन इल्जाम लगाते हुए कहा कि CRPF के जवान मुनीर ने पाकिस्तान की एक महिला मिनल खान से इसी साल मार्च में निकाह किया, लेकिन इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी. इतना ही नहीं, मुनीर ने अपनी पाकिस्तानी पत्नी का वीजा खत्म होने के बाद भी उसे अपने पास छिपाकर रखा.

सीआरपीएफ ने इसे नियमों का बड़ा उल्लंघन और देश की सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए मुनीर को फौरन बर्खास्त कर दिया. अधिकारियों का कहना है कि जवान का ये कदम ड्यूटी और नियमों के खिलाफ है.

CRPF ने क्या कहा?
CRPF ने कहा, "गंभीर चिंता के मामले में, 41 बटालियन सीआरपीएफ के सीटी/जीडी मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और अपने वीजा की वैधता से परे उसे जानबूझकर शरण देने के लिए तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. उनके कार्यों को सेवा आचरण का उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया."

Add Zee News as a Preferred Source

मुनीर खान ने मांगी थी शादी करने की इजाजत
दरअसल, CRPF जवान मुनीर अहमद ने पाकिस्तानी महिला मिनल खान से निकाह करने के लिए अपनी ड्यूटी वाली फोर्स से इजाजत मांगने के लिए अर्जी दी थी लेकिन इससे पहले कि उसकी अर्जी पास होती और अफसर कोई फैसला लेते, मुनीर ने चुपके से मिनल से शादी कर ली. शादी के बाद मिनल भारत आ गई और दोनों साथ रहने लगे.

पहलगाम हमले के बाद हुआ ये कांड
इसी बीच, जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ तो भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करके 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दे दिया. इस पर मिनल खान ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में याचिका लगाई. कोर्ट ने 30 अप्रैल 2025 को उसे कुछ दिन और भारत में रहने की इजाजत दी. अब इस मामले पर अगली सुनवाई 14 मई को होगी.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news