Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2764899
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBoycott Turkey: बायकॉट तुर्की मुहिम ने पकड़ी जोर; दिल्ली में इस रोड का नाम बदलने की मांग

Boycott Turkey: बायकॉट तुर्की मुहिम ने पकड़ी जोर; दिल्ली में इस रोड का नाम बदलने की मांग

Optation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ड्रोन अटैक करने की कोशिश की हालांकि भारतीय फौज ने उन्हें मार गिराया, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि इन हमले के लिए पाकिस्तान ने तुर्की मेड ड्रोन का इस्तमाल किया है. जिसके बाद भारत में तुर्की विरोधी अपील होने लगी, अब राजधानी दिल्ली में मौजूद आधुनिक तुर्की के निर्माता मुस्तफा अतातुर्क  के नाम पर बने रोड के नाम को बदलने और ब्रह्मोस रखने की मांग की गई है. इस मांग को एक व्यपारिक संगठन के चेयरमैन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Boycott Turkey: बायकॉट तुर्की मुहिम ने पकड़ी जोर; दिल्ली में इस रोड का नाम बदलने की मांग

Optation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने बौखलाहट में भारत के कई सीमावर्ती राज्यों में कथित तौर पर तुर्की मेड अटैक ड्रोन की मदद से हमला करने की कोशिश की थी. उसी वक्त से भारत में तुर्की का बायकॉट करने की मांग की जा रही है. सोशल मीडिया पर तुर्की के खिलाफ हैसटैग ट्रेंग कर रहा है. इस बीच आधुनिक तुर्की के निर्माता मुस्तफा अता तुर्क के नाम पर भारत में मौजूद रोड के नाम को बदलने की मांग की गई है. 

दरअसल, एक कारोबारी संगठन सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मुस्तफा अताकुर्क के नाम पर राजधानी दिल्ली में PM अवास के नजदीक मौजूद रोड का नाम बदलने की मांग की है. साथ ही उस  रोड का नाम ब्रह्मोस रखरने की भी मांग की है. 

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखाकर मुस्तफा अतातुर्क रोड का नाम बदलने की मांग की, पत्र में लिखा गया था कि तुर्की के संस्थापक मुस्तफा अतातुर्क का भारत के सांस्कृतिक एकता में कोई योगदान नहीं रही है. साथ ही वे अपने जीवन में कभी भारत नहीं आए थे. पत्र में लिखा गया था कि अब भारत में मुस्तफा अतातुर्क के नाम पर किसी भी रोड के होने का औचित्य नहीं है. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस रोड के नाम को बदलकर ब्रह्मोस कर देना चाहिए. 

Add Zee News as a Preferred Source

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकाने को ब्रह्मोस मिसाइल की मदद से निशाना बनाई थी, जिसमें कई आतंकी मारे गए थें. इस घटना के बाद से ब्रह्मोस मिसाइल की चर्चे दुनिया भर में हो रहे हैं.

मुस्तफा अतातुर्क को आधुनिक तुर्की का निर्माता माना जाता है. खलीफा शासन के अंत के बाद मुस्तफा अतातुर्क ने तुर्की को धर्म आधारित राजनितिक व्यवस्था से बाहर निकालकर वहां मॉडर्निटी को लागू किया था. 

 

TAGS

Trending news