Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam967300
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअसम में दो गुटों के बीच झड़प के बाद लगा कर्फ्यू, छह गिरफ्तार

असम में दो गुटों के बीच झड़प के बाद लगा कर्फ्यू, छह गिरफ्तार

हैलाकांडी के जिलाधिकारी रोहन झा ने बताया कि सोमवार रात को इलाके में हिंसा और तोड़फोड़ में कथित भूमिका को लेकर छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

हैलाकांडी: असम के हैलाकांडी जिले में एक दुर्घटना को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के बाद सेरिसपुर चाय बागान और उसके आसपास के इलाकों में गैर अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

हैलाकांडी के जिलाधिकारी रोहन झा ने बताया कि सोमवार रात को इलाके में हिंसा और तोड़फोड़ में कथित भूमिका को लेकर छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं. झा ने सेरिसपुर चाय बागान और आसपास के तीन गांवों --नारायणपुर पार्ट-2, इटारकांडी पार्ट-1, और चंद्रपुर में 'मुकम्मल कर्फ्यू' लगा दिया जो सोमवार रात को 10 बजे से लागू हो गया.

जिलाधिकारी ने कहा, 'सूरते हालअभी शांतिपूर्ण है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. पुलिस और अर्धसैनिक बल इलाके में गश्त कर रहे हैं.'

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: छात्र ने हाईकोर्ट से की NEET की उम्र सीमा 17 से घटाकर 15 करने की मांग; फिर जो हुआ, वह जानें

 

ऐसा बताया गया कि सोमवार को एक ऑटो और ई-रिक्शा के बीच टक्कर के बाद एक मंदिर के सामने झड़प हुई. एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने सूरते हाल को काबू में ले लिया. झा ने कर्फ्यू आदेश में कहा कि सेरिसपुर बाजार में तोड़फोड़ और हिंसा की घटना हुई और इलाके में 'हिंसा की और घटनाएं होने की आशंका है.'

 कुछ निश्चित इलाकों में सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, दुकानों, तिजारती और दूसेर इदारों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. कर्फ्यू के दौरान किसी भी तरह की आवाजाही, बैठक, सभा या रैलियों की मनाही है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: अफ़ग़ान अवाम को जंग की 'आग' में डाल कर झूला झूलते और उछल-कूद करते दिखे तालिबानी लड़ाके

ऑफिशियल आदेश में कहा गया है, 'स्थिति की तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार यह हुक्म पास किया जाता है. यह सोमवार को रात दस बजे से लागू हो गया और अगले आदेश तक लागू रहेगा.' हैलाकांडी के जिला विकास आयुक्त राणाजीत कुमार लसकर ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है और सोमवार रात के बाद से कोई नयी घटना नहीं हुई है.
(इनपुट- भाषा)

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news