)
मुंबई: गिर्दाबी तूफान निसर्ग (Nisarga) का खतरा कम हो गया है. तूफान 50 किलोमीटर जनूब की तरफ चला गया है. इससे मुंबई में इसका खतरा कम हुआ है. तूफान आज दोपहर तक मुंबई में समुद्री साहिल से टकराएगा.
मेहकमा मौसमियात के मुताबिक तूफान अभी मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर है. इस बीच हाई टाइड की वार्निंग जारी की गई है. 6 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं. हवा की रफ्तार अभी 100 से 110 किलोमीटर है और ये 120 किलोमीटर फी घंटे की रफ्तार से चल सकती है.
इस तूफान के चलते करीब 1 लाख लोगों को महफूज़ मकामात पर मुंतकिल किया गया है. जिनमें कोरोना वायरस के मरीज़ भी शामिल हैं. इसके अलावा जहाज़ों की उड़ान में भी कटौती की गई है. 11 विमानों टेक ऑफ होंगे और 8 की लैंडिंग होगी. जबकि रोज़ाना मुंबई एयरपोर्ट से करीब 50 जहाज़ उड़ान भरते हैं.
Zee Salaam LIVE TV