Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1179748
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंVideo: मेले में बार गर्ल ने पीएम मोदी और शिवराज की तस्वीर के सामने किया अश्लील डांस, हुई सख्त कार्रवाई

Video: मेले में बार गर्ल ने पीएम मोदी और शिवराज की तस्वीर के सामने किया अश्लील डांस, हुई सख्त कार्रवाई

मंदसौर जिले के शामगढ़ में हर साल महिषासुर मर्दिनी देवी मेला लगता है. इस वर्ष भी यह मेला लगा. यहां कई तरह के आयोजन हुए. इसमें एक डांस का भी प्रोग्राम रखा गया. स्टेज सजा जिस पर डांस हुआ. शाम को यहां बार गर्ल ने अश्लील डांस भी किया.

Dance in Mela
Dance in Mela

भोपाल: मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर में एक मेले में हुए अश्लील डांस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. यह डां महिषासुर मर्दिनी मेले में हुआ था. मेले में जिस मंच पर अश्लील डांस हुआ उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो लगी थी. इतना ही नहीं वहां देवी मां की भी तस्वीर लगी थी. अश्लील डांस के मामले के सुर्खियों में आने के बाद इलाके के सीएमओ को निलंबित किया गया है. 

मेले में हुआ अश्लील डांस

मंदसौर जिले के शामगढ़ में हर साल महिषासुर मर्दिनी देवी मेला लगता है. इस वर्ष भी यह मेला लगा. यहां कई तरह के आयोजन हुए. इसमें एक डांस का भी प्रोग्राम रखा गया. स्टेज सजा जिस पर डांस हुआ. शाम को यहां बार गर्ल ने अश्लील डांस भी किया. जिसका वीडिओ वायरल हो रहा है. हालांकि इलाके के लोगों की आपत्ति के बाद अश्लील डांस बंद कर दिया गया. जिस स्टेज पर डांस हुआ वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान की बड़ी सी तस्वीर लगी थी. स्टेज पर देवी मां की फोटो के साथ कई बड़े नेताओं के भी पोस्टर लगे थे. 

डांस वायरल होने के बाद एक्शन

अश्लील डांस का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो कांग्रेस के प्रवक्त नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि "मंत्री हरदीप डंग के गृह क्षेत्र में शामगढ़ नगर परिषद द्वारा आयोजित मेले के कार्यक्रम के दौरान मंच पर अश्लील डांस. वही मंच पर शामगढ़ नगर की आराध्य देवी मां महिषासुर माता का, मुख्यमंत्री व मंत्री का फोटो. शिवराज सरकार के सुशासन की यह स्थिति, क्या दोषियों पर कार्यवाही होगी?"

जिला प्रसाशन भी हरकत में

जैसे ही यह मामला सुर्खियों में आया स्थानीय प्रसाशन ने इलाके के मुख्य अधिकारी नासिर अली खान को बर्खास्त कर दिया गया. जिला कलेक्टर गौत सिंह ने इस मामले में कहा कि "मां महिषासुर मर्दिनी देवी मेला 8 मई को नगरपालिका शामगढ़ द्वारा आयोजित किया गया. घटनाक्रम के लिए नासिर अली खान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, शामगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनके विरूद्ध कार्यवाही की जाना प्रस्तावित है."

Live TV: 

TAGS

Trending news