Trending Photos
)
देवबंद: मुल्कभर के उलेमा लगातार अपील कर रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान नमाज़ अपने घरों में पढ़ें, मस्जिद में न जाएं लेकिन इन सबके बावजूद लॉकडाउन की लगातार मुखालिफत हो रही है. आए रोज़ नमाज़ी मस्जिदों में नमाज़ पढ़ रहे नमाज़ियों के खिलाफ न सिर्फ मामले दर्ज हो रहे हैं, बल्कि पुलिस इंतेज़ामिया के ज़रिए उन्हें लगातार वार्निंग भी दी जा रहा है. ऐसे में दारुल उलूम देवबंद के ज़रिए जुमे की नमाज़ को लेकर फतवा जारी किया गया है.
देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने दारुल उलूम देवबंद से जारी फतवे की जानकारी देते हुए बताया कि दारुल उलूम की जानिब कल जुमे की नमाज़ को लेकर फतवा जारी किया है, यह फतवा कोरोना वायरस (Coronavirus) के ख]तरे को देखते हुए जारी किया गया है उन्होंने कहा कि इस फतवे के मुताबिक जुमे की नमाज़ को लेकर मस्जिदों में मोअज्ज़िन, इमाम समेत पांच लोग ही सोशल डिस्टेंस काो ध्यान में रखते हुए नमाज अदा करें. इसके अलावा सभी लोग अपने घरों में रहकर ज़ोहर की नमाज़ अदा करें
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की इस वबा को बहुत ही संजीदगी से लेने की ज़रूरत है और इस वक्त हम सभी लोगों को मुत्तहिद होकर इस बीमारी से लड़ने की ज़रुरत है और इसको लेकर सियासत की जा रही है. तरह तरह की बातें बनाई जा रही हैं. दारुल उलूम इसके बिलकुल खिलाफ है मीडिया में इसको लेकर लगातार कॉल किया जा रहा है, एक तबके को लेकर. मैं समझता हूं कि इस वक्त इसको लेकर बहुत ही संजीदगी से काम लेना चाहिए और तमाम हिंदुस्तानियों को मुत्तहिद होकर इस कोरोना नामी वबा से लड़ना चाहिए और उन लोगों को बाज़ आ जाना चाहिए जो इस पर सियासत कर रहे हैं.
Zee Salaam Live TV