)
Deepak Hooda and Krunal Pandya: आईपीएल ऑक्शन का आज दूसरा दिन है और खिलाड़ियों पर खूब नोटों की बारिश हो रही है हालांकि कई दिग्गजों को इस बार की नीलामी में मायूसी हाथ लगी. ऑक्शन के दौरान कुछ दिलचस्प बातें भी देखने को मिल रही है. दरअसल कुछ ऐसे खिलाड़ी जो पिछले आईपीएल तक एक दूसरे के "दुश्मन" हुआ करते थे अब वो ही टीम में खेलेंगे. पहली जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और जॉस बटलर की है. वहीं दूसरी क्रुणाल पंड्या और दीपक हुड्डा की है.
रविंचंद्रन अश्विन और जॉस बटलर में उस समय तना तनी हो गई थी जब रविंचद्रन गेंदबाज़ी करा रहे थे और बल्लेबाज़ों में बॉलिंग एंड की तरफ जॉस बटलर खड़े थे. जैसे ही रविचंद्रन अश्विन गेंद फेंकने लिए आगे बढ़ते हैं तो उनके हाथ से गेंद छूटने से पहले ही बटलर बाहर निकल जाते हैं, इस बीच अश्विन गेंद नहीं फेंकते और बटलर को आउट कर देते हैं. इसी को लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई थी. अश्विन के इस रवैये को कई दिग्गजों ने खेल भावना के विरुद्ध बताया था. अब ये दोनों खिलाड़ी एक ही टीम में खेलते दिखाई देंगे. क्योंकि आईपीएल ऑक्शन के पहले दिन यानी शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया.
दूसरी जोड़ी है हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा की. इन दोनों के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के दौरान विवाद हुआ था. ये दोनों खिलाड़ी उस समय वडोदरा के लिए खेला करते. टीम की कप्तानी क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा उप कप्तान थे. दैनिक भास्कर के मुताबिक," दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि हुड्डा प्रैक्टिस छोड़कर घर चले गए थे और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से शिकायत भी की थी. उन्होंने कहा था कि क्रुणाल उनको हर बात में गाली देते थे."
WATCH VIRAL VIDEO